भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के राजस्व विभाग ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रदेश के कई नायब तहसीलदारों को प्रभारी तहसीलदार के रूप में नई पदस्थापना दी है। विभागीय छानबीन समिति की 6 और 12 मार्च 2026 को हुई बैठकों की अनुशंसा के बाद मंत्रालय (वल्लभ भवन) से इसके आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।


यह आदेश मंत्रिपरिषद द्वारा जून 2025 में लिए गए विशेष निर्णय के तहत जारी किया गया है। इसके अनुसार, राजस्व न्यायालयीन कार्यों के सुचारू संचालन के लिए शासन ने स्थानांतरण नीति 2025 की अवधि समाप्त होने के बावजूद, विभाग को एक बार विशेष स्थानांतरण करने का अधिकार दिया है। इसी अधिकार का प्रयोग करते हुए इन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आवंटित जिलों में अस्थाई रूप से पदस्थ किया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी ताकि राजस्व मामलों का निराकरण तेजी से हो सके।

लिंक पर जाकर देंखें पूरी सूची: https://drive.google.com/file/d/1eL5run62crrfVko9OYQ6FhAVmaacdp6R/view?usp=sharing