दमोह,राजेन्द्र तिवारी। थाना दमोह देहात पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी जबलपुर नाका क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए कार से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है।


पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक तथा थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई की गई।


पुलिस को भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पॉलीटेक्निक कॉलेज के पीछे एक कार में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी। इस दौरान आरोपी कार क्रमांक DL-1-CAB-0214 (होण्डई वरना) छोड़कर फरार हो गए।


कार की तलाशी लेने पर उसमें से 21 पेटी अवैध शराब बरामद हुई, जिसकी कुल कीमत लगभग 1 लाख 57 हजार 530 रुपये बताई गई है। साथ ही करीब 2 लाख रुपये कीमत की कार भी जब्त की गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।


सराहनीय भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारी-कर्मचारी


निरीक्षक अमित गौतम, उपनिरीक्षक रोहित द्विवेदी, उपनिरीक्षक प्रियंका पटेल, सहायक उपनिरीक्षक अक्षेन्द्र नाथ, सहायक उपनिरीक्षक अभय सिंह सहित थाना दमोह देहात के प्र.आर. सचिन, रामकुमार, नंदलाल, गणेश, जालम, सुमन, अजय पटेल, आरक्षक सुरेन्द्र, हेमराज, रूपेश, आरके, गौरव, अजय एवं प्रताप का महत्वपूर्ण योगदान रहा।