भोपाल, जितेंद्र यादव। भोपाल से बड़ी खबर सामने आई है। भोपाल नगर निगम के दफ्तर में मध्यप्रदेश लोकायुक्त की टीम ने छापा मारा है। जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई आर्थिक अनियमितता और फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपये के घोटाले की शिकायत मिलने के बाद की गई है।


सर्वर रूम कब्जे में लेकर जांच शुरू

लोकायुक्त की टीम ने नगर निगम के सर्वर रूम को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि फर्जी बिल बनाकर कर्मचारियों द्वारा करोड़ों रुपये के गबन की आशंका है। टीम सर्वर रूम से डाटा रिकवर कर रही है, ताकि पूरे मामले में वित्तीय लेन-देन और दस्तावेजों की जांच की जा सके।


ISBT स्थित कार्यालय में भी कार्रवाई

सूत्रों के मुताबिक लोकायुक्त की टीम ने ISBT स्थित नगर निगम कार्यालय में भी छापा मारा है। फिलहाल लोकायुक्त की टीम पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और दस्तावेजों व डिजिटल रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। आने वाले समय में इस मामले में बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।