मियामी,। पुर्तगाल के सुपरस्टार फुटबॉलर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो को फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए बड़ी राहत मिली है। वैश्विक फुटबॉल संस्था फीफा ने मंगलवार को उनके खिलाफ लगाए गए तीन मैचों के प्रतिबंध में से दो मैचों को “सस्पेंडेड बैन” कर दिया है। इसका मतलब है कि रोनाल्डो अब वर्ल्ड कप के शुरुआती मुकाबलों में खेल सकेंगे।
रोनाल्डो को नवंबर की शुरुआत में डबलिन में आयरलैंड के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान डारा ओ'शेया को कोहनी मारने पर रेड कार्ड मिला था। पुर्तगाल उस मुकाबले में 0-2 से हार गया था। यह 40 वर्षीय दिग्गज खिलाड़ी के 226 अंतरराष्ट्रीय मैचों में पहला रेड कार्ड था।
फीफा ने तीन मैचों का प्रतिबंध लगाया था, जिसमें से एक मैच का बैन रोनाल्डो पहले ही पूरा कर चुके हैं, जब पुर्तगाल ने आर्मेनिया को हराकर वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई किया।
फीफा ने बयान में कहा,"फीफा अनुशासनात्मक संहिता के अनुच्छेद 27 के अनुसार, दो मैचों का शेष प्रतिबंध एक वर्ष की परिवीक्षा अवधि के तहत निलंबित किया जाता है।"
इसके अनुसार, अगर रोनाल्डो इस एक वर्ष की अवधि में इसी तरह का कोई गंभीर उल्लंघन करते हैं, तो निलंबन तत्काल प्रभाव से हट जाएगा और उन्हें दो मैचों का प्रतिबंध झेलना पड़ेगा।
रोनाल्डो, जो अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 143 गोल के साथ सर्वाधिक गोल करने वाले पुरुष खिलाड़ी हैं, अगले साल अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा में होने वाले छठे विश्व कप में खेलने की तैयारी में हैं।
हालांकि उन्होंने अब तक वर्ल्ड कप ट्रॉफी नहीं जीती है, लेकिन यूरो 2016 का खिताब उनके नाम है।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 का ग्रुप स्टेज ड्रॉ 5 दिसंबर को आयोजित होगा।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

छतरपुर में देर रात फायरिंग: समोसा दुकान चलाने वाली महिला सहित दो को लगी गोली

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने जापान को 4-1 से रौंदकर रिकॉर्ड छठी बार खिताब जीता

उमर खालिद और शरजील इमाम जमानत के हकदार, फैसला दलीलों पर निर्भर: मौलाना शहाबुद्दीन

महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने दीपावली पर दीं शुभकामनाएं, किसानों के साथ खड़े रहने का दिया संदेश

राजस्थान: कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण कार्य की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, 2027 तक पूरा करने के निर्देश

आईएसएसएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप: जयपाल ने साधा सिल्वर पर निशाना, एलए28 के लिए भारत का पहला कोटा सुनिश्चित

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का खेल इकोसिस्टम बदल रहा है : खेल मंत्री मांडविया

आंध्र प्रदेश: चक्रवात 'मुरासु' से आठ लोगों की मौत, 1918 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान

क्या हिंदुत्व सनातन से अलग हो सकता है, दिग्विजय सिंह स्पष्ट करें: वीएचपी प्रवक्ता विनोद बंसल




