Thursday, February 26, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेश मंदसौर15 घंटे में पकड़ा गया अंतर्राज्यीय चोर गिरोह; मंदसौर में 10 लाख की चोरी कर भाग रहे बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े

15 घंटे में पकड़ा गया अंतर्राज्यीय चोर गिरोह; मंदसौर में 10 लाख की चोरी कर भाग रहे बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े

Post Media
News Logo
PeptechTime
26 फ़रवरी 2026, 12:54 pm IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

मन्दसौर, ललित शंकर धाकड़। जिले के वायडी नगर थाना क्षेत्र में कार का शीशा तोड़कर 10 लाख रुपये चोरी करने वाली अंतर्राज्यीय गैंग को पुलिस ने महज 15 घंटे में गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी की पूरी राशि भी बरामद कर ली है।


जानकारी के अनुसार, 25 फरवरी को फरियादी तुलसीराम धनोतिया ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने IDFC बैंक और HDFC बैंक से 18 लाख रुपये निकाले थे। इसके बाद वे अपने घर बोरखेड़ा पहुंचे। घर के बाहर खड़ी उनकी कार का शीशा तोड़कर बदमाश 10 लाख रुपये लेकर फरार हो गए।



घटना के तुरंत बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। बैंक और आसपास के क्षेत्रों के 50 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। जांच में सामने आया कि आरोपी मोटरसाइकिल से राजस्थान की ओर भागे हैं।



मध्यप्रदेश और राजस्थान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चित्तौड़गढ़ जिले के बस्सी थाना क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम ने करीब 300 किलोमीटर का सफर तय कर दबिश दी।


जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी पहले बाइक चोरी करते थे और उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाते थे। इसके बाद बैंक के बाहर रेकी कर मौके की तलाश करते थे। मौका मिलते ही वाहन का शीशा तोड़कर नकदी लेकर फरार हो जाते थे। वारदात के बाद बाइक को सुनसान स्थान पर छोड़कर सार्वजनिक परिवहन से भाग निकलते थे।


गिरफ्तार आरोपियों के नाम विष्णु उर्फ भरत और सुनील उर्फ बाबू उर्फ बालू निवासी शिवमोगा, कर्नाटक हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से 10 लाख रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है और अन्य राज्यों में की गई संभावित वारदातों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)