Saturday, January 17, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशइंदौरइंदौर में तेंदुए का बर्बर शिकार, पंजे–दांत काटकर शव सड़क किनारे फेंका

इंदौर में तेंदुए का बर्बर शिकार, पंजे–दांत काटकर शव सड़क किनारे फेंका

Post Media
News Logo
Peptech Time
1 दिसंबर 2025, 10:10 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

इंदौर के डबलचौकी वन क्षेत्र में तीन वर्षीय तेंदुए की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। गांव गढ़ी के पास सड़क किनारे गड्ढे में मिले शव के पोस्टमॉर्टम में स्पष्ट हुआ कि तेंदुए को अंगों की तस्करी के लिए मारा गया। उसके आगे के पंजे, नाखून और ऊपरी नुकीले दांत धारदार हथियार से काटे गए थे। शरीर पर लिपटा क्लच वायर यह बताता है कि फंदा कसने से रक्तस्राव होकर उसकी मौत हुई।

डॉग स्क्वाड तड़के सर्चिंग में एक नजदीकी फॉर्म हाउस तक पहुंचा, जिससे शक और गहरा गया। ग्रामीणों ने भी संदिग्ध गतिविधियां देखे जाने की जानकारी दी। वन विभाग ने रातभर स्थल सुरक्षित रखा और सुबह प्रोटोकॉल के तहत तेंदुए का अंतिम संस्कार कराया।

शव जिस जगह मिला वहां खून या संघर्ष के निशान नहीं मिले, जिससे स्पष्ट है कि तेंदुए को कहीं और मारकर यहां फेंका गया। स्थान वन और राजस्व सीमा पर है, जिसका उपयोग शिकारी अक्सर निगरानी से बचने के लिए करते हैं। विभाग अब तेंदुए को मारने की वास्तविक लोकेशन, शिकारी नेटवर्क और तस्करी से जुड़े लोगों की तलाश में जुटा है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)