Sunday, March 8, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछिंदवाड़ाअवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़: कार से 9.60 लाख रुपये की शराब जब्त

अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़: कार से 9.60 लाख रुपये की शराब जब्त

Post Media
News Logo
PeptechTime
8 मार्च 2026, 05:49 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

इंदौर,रविकांत वर्मा। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पुलिस अवैध नशा और शराब तस्करी के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चला रही है। इसी कड़ी में चंदन नगर थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जहां चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कार से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई है। कार और जब्त शराब की कुल कीमत करीब 9 लाख 60 हजार रुपये बताई जा रही है।


पुलिस सूत्रों के अनुसार, सिंहासा आईटी पार्क के पास रूटीन चेकिंग के दौरान एक इको कार को रोका गया। कार में बैठे युवक ने अपना नाम पवन देवड़ा बताया। कार की तलाशी लेने पर उसमें 351.72 लीटर अंग्रेजी शराब और 180 लीटर बीयर (कुल 40 पेटी शराब और 15 पेटी बीयर) भरी हुई मिली। पुलिस ने तत्काल आरोपी को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया।


एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि चेकिंग के दौरान संदिग्ध कार को रोककर कार्रवाई की गई। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह शराब कहां से लाया था और इसे कहां सप्लाई करने जा रहा था। उसके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने कार और शराब दोनों को जब्त कर लिया है।


यह कार्रवाई इंदौर पुलिस की अवैध शराब तस्करी पर लगाम कसने की मुहिम का हिस्सा है, जिसके तहत हाल के दिनों में कई बड़ी खेपें पकड़ी जा चुकी हैं। पुलिस का कहना है कि ऐसे अभियान जारी रहेंगे ताकि शहर में नशे के अवैध कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)