मंदसौर,ललितशंकर धाकड़। जिले में पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर फैली अफवाहों के चलते कई पेट्रोल पंपों पर अचानक लंबी कतारें लग गईं। घबराई हुई जनता टंकी फुल कराने की होड़ में जुट गई, जिससे पंपों पर भीड़ बढ़ गई। हालांकि खाद्य आपूर्ति अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जिले में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के अनुसार ही ईंधन लें। सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक खबरों को इस स्थिति का मुख्य कारण बताया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा है कि किसी भी प्रकार की कमी नहीं है, इसलिए नागरिक सतर्क रहें और अफवाहों से बचें।
अफवाहों का कहर: पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़

PeptechTime
25 मार्च 2026, 11:46 am IST
PeptechTime25 मार्च 2026, 11:46 am IST
