भोपाल, जीतेन्द्र यादव। डॉ. मोहन यादव ने गेहूं उपार्जन को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि प्रदेश में व्यापक स्तर पर स्लॉट बुकिंग की जा रही है और सरकार पूरी सक्रियता के साथ किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने बताया कि उपार्जन प्रक्रिया पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आवश्यक कार्रवाई भी जारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उच्च स्तर पर निरीक्षण किया जा रहा है ताकि कहीं भी किसानों को कोई परेशानी न हो। इसके साथ ही अधिकारियों, विधायकों और मंत्रियों को निर्देश दिए गए हैं कि उपार्जन केंद्रों पर सक्रिय रहकर व्यवस्थाएं सुचारु बनाए रखें। उन्होंने संतोष जताते हुए कहा कि अब तक 80 लाख से अधिक स्लॉट बुक किए जा चुके हैं और यह संख्या लगातार बढ़ रही है। सरकार किसानों के हित में पूरी मजबूती से काम कर रही है।