Tuesday, March 10, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरदिल्ली सरकार के मंत्रियों ने बागेश्वर बालाजी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

दिल्ली सरकार के मंत्रियों ने बागेश्वर बालाजी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

Post Media
News Logo
PeptechTime
10 मार्च 2026, 05:30 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छतरपुर (रोहित पाठक)। बागेश्वर धाम में सोमवार दोपहर एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने श्रद्धालुओं के बीच खासा उत्साह पैदा कर दिया। दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा (कानून एवं न्याय, श्रम एवं रोजगार विभाग) और रविंद्र इंद्राज सिंह (सहकारिता एवं समाज कल्याण मंत्री) ने अचानक बागेश्वर धाम पहुंचकर बागेश्वर बालाजी के दर्शन किए।


दोनों मंत्रियों ने सबसे पहले बागेश्वर बालाजी के समक्ष नतमस्तक होकर पूज्य महाराज श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर सरकार) का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने यज्ञ शाला में परिक्रमा की और हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। दर्शन और पाठ के बाद दोनों मंत्रियों ने पूज्य महाराज से गहन भेंट की, जिसमें महाराज श्री की आगामी बद्रीनाथ की पहाड़ियों में प्रस्तावित एकांतवास यात्रा को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।


इस पावन अवसर पर उनके साथ संस्कार चैनल के सीईओ मनोज त्यागी और केशव मेहता भी मौजूद रहे। सभी ने बागेश्वर बालाजी के दर्शन कर महाराज श्री से आशीर्वाद लिया। इस यात्रा को लेकर सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हो रही है, जहां लोग इसे राजनीति और आध्यात्मिकता के अनोखे संगम के रूप में देख रहे हैं।


Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)