Thursday, February 26, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरइमलिया गांव में संदिग्ध हालात में बुजुर्ग का शव मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

इमलिया गांव में संदिग्ध हालात में बुजुर्ग का शव मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Post Media
News Logo
PeptechTime
4 फ़रवरी 2026, 06:55 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

हरपालपुर,शिवम सोनी। हरपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम इमलिया में मंगलवार को एक 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम इमलिया निवासी 70 वर्षीय चिरंजी लाल मंगलवार सुबह अपने खेत पर गए थे। कुछ समय बाद खेत में उनका शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। इसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा थाना हरपालपुर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


मृतक के पुत्र किशोरी लाल ने आरोप लगाया कि उनके पिता की गला दबाकर हत्या की गई है। उन्होंने नंदराम, बृजलाल, अशोक और केसर सहित कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि उनका एक बेटा छतरपुर जेल में 10 साल की सजा काट रहा है, इसी बात को लेकर आरोपितों द्वारा पहले भी धमकियां दी जाती रही हैं और हथियार दिखाकर डराया गया था। परिजनों ने मृतक के कान से खून निकलने और गला दबाने के निशान होने का भी दावा किया है।


इस संबंध में हरपालपुर थाना प्रभारी संजय राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)