छतरपुर,संतोष शिवहरे । मार्च 2026 में भारत सरकार ने एलपीजी (LPG) सिलेंडर की बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। मेंटेनेंस इंचार्ज विजय घोष ने जानकारी देते हुए बताया किसी भी प्रकार की सिलेंडरों की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। पर्याप्त गाड़ी आ रही है मात्र बुकिंग करने में टाइम लग रहा है साइड स्लो होने के कारण लेकिन जिसका ओटीपी OTP आ रहा है उसको बराबर सिलेंडर दिया जा रहा है। किसी भी प्रकार का बुकिंग का कोई भी नंबर बदल नहीं है यह अफवाह पूरी तरह से गलत है। अब दो गैस सिलेंडरों की बुकिंग के बीच कम से कम 25 दिन का अंतर होना जरूरी है, जो पहले 21 दिन था। इस फैसले का उद्देश्य जमाखोरी और कालाबाजारी को रोकना और सप्लाई को सुचारू बनाए रखना है।
अब ग्राहक को एक सिलेंडर मिलने के बाद दूसरा बुक करने के लिए कम से कम 25 दिनों का इंतजार करना होगा। कारण मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण सप्लाई चेन पर पड़ने वाले दबाव को कम करने और पैनिक बुकिंग/जमाखोरी को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।
ESMA लागू: गैस की सुचारू आपूर्ति के लिए सरकार ने देश में लागू किया है।
कमर्शियल गैस के दाम 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भी वृद्धि की गई है।
यह नियम सभी घरेलू LPG कनेक्शनों पर लागू होता है।
छतरपुर, मध्य प्रदेश में मार्च 2026 के अनुसार, घरेलू एलपीजी सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) की कीमत लगभग ₹937.00 है। यह पिछले महीने की तुलना में ₹60 की बढ़ोतरी दर्शाता है। शहर में 14.2 किलोग्राम का घरेलू गैस सिलेंडर (बिना सब्सिडी वाला) ₹937 में उपलब्ध है।


