भोपाल, जितेंद्र यादव। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा मध्य प्रदेश में शुरू किया गया टैलेंट हंट प्रोग्राम दूसरे दिन भी पूरे उत्साह के साथ जारी रहा। इस पहल में बड़ी संख्या में युवाओं, प्रोफेशनल्स और सोशल मीडिया से जुड़े लोगों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।


डिजिटल टीम मजबूत करने पर जोर

पार्टी इस कार्यक्रम के जरिए इन्फ्लुएंसर, कंटेंट क्रिएटर और प्रवक्ताओं की पहचान कर उन्हें संगठन से जोड़ने पर काम कर रही है। टैलेंट हंट को तीन चरणों में आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य आगामी चुनावों से पहले एक मजबूत और प्रशिक्षित टीम तैयार करना है।


युवाओं को मिल रहा मौका

कार्यक्रम में खासतौर पर ऐसे युवाओं को प्राथमिकता दी जा रही है, जो सोशल मीडिया पर प्रभावी तरीके से अपनी बात रख सकें और तथ्यों के आधार पर विपक्ष के सवालों का जवाब दे सकें। मीडिया, आईटी, मार्केटिंग और कम्युनिकेशन जैसे विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिभागी इसमें हिस्सा ले रहे हैं।


चुनावी रणनीति पर फोकस

पार्टी नेताओं का मानना है कि इस पहल से कांग्रेस की डिजिटल मौजूदगी मजबूत होगी और चुनावी रणनीति को नई दिशा मिलेगी। यह टैलेंट हंट न केवल नए चेहरों को सामने लाने का माध्यम बन रहा है, बल्कि संगठन में नई ऊर्जा भरने की दिशा में भी अहम कदम माना जा रहा है।