विजयपुर सीट मामले में कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट जाएगी – जीतू पटवारी का बयान

Advertisement
भोपाल,जीतेंद्र यादव। भोपाल में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष Jitu Patwari ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के मामले में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम ने मध्य प्रदेश की राजनीति को आश्चर्यचकित कर दिया है और कांग्रेस इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव को लेकर आया फैसला कई सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि जिस मामले को आधार बनाकर निर्णय दिया गया, वह कोई ऐसा गंभीर अपराध नहीं था जिससे चुनाव परिणाम पर प्रभाव पड़ता। पटवारी ने कहा कि कांग्रेस को न्यायालय पर पूरा भरोसा है, लेकिन इस फैसले को लेकर जनता के मन में सवाल उठ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज ही सुप्रीम कोर्ट में अपील करेगी और कानूनी प्रक्रिया के तहत अपना पक्ष मजबूती से रखेगी। पटवारी ने यह भी कहा कि वे न्यायालय और फैसला देने वाले जज दोनों का सम्मान करते हैं, लेकिन न्याय के लिए कानूनी लड़ाई जारी रखी जाएगी।
