श्योपुर,उत्तम रावत। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा द्वारा आज आयुष विभाग अंतर्गत संचालित आयुर्वेद औषधालयों प्रेमसर एवं पाण्डोला का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान औषधालयों में आवश्यक व्यवस्थाएं एवं सुविधाएं नही होने तथा विभागीय मॉनीटरिंग की कमी पाये जाने पर जिला आयुष अधिकारी डॉ जीपी वर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गये।


कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा द्वारा ग्राम प्रेमसर में आयुर्वेद औषधालय के निरीक्षण के दौरान ओपीडी रजिस्टर, दवा स्टॉक रजिस्टर तथा उपलब्ध दवाओं के भण्डारण एवं वितरण की स्थिति का जायजा लिया गया। उपस्थित महिला आयुर्वेद स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्रीमती हीराबेटी ने बताया कि ओपीडी में नियमित रूप से रोगियों का परीक्षण किया जा रहा है तथा औषधालय में उपलब्ध दवाओं का वितरण किया जाता है। इसी प्रकार पाण्डोला स्थित औषधालय के निरीक्षण के दौरान डॉ चित्रा गुप्ता को निर्देश दिये कि ओपीडी का संचालन व्यवस्थित रूप से समय पर किया जायें तथा नियमित रूप से औषधालय की साफ-सफाई कराई जायें।


निरीक्षण के उपरांत कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने जिला आयुष अधिकारी डॉ वर्मा को निर्देश दिये कि औषधालयों में पदस्थ चिकित्सकों तथा अन्य स्टॉफ की संपूर्ण जानकारी प्रस्तुत की जायें तथा स्टॉफ की कमी की पूर्ति के लिए उनके माध्यम से आयुष विभाग संचालनालय को पत्र प्रेषित किया जायें।