छिंदवाड़ा,जीशान अंसारी। पाक और मुकद्दस महीने रमजान के अवसर पर शहर में इफ्तार, लंगर और दावतों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में 18 मार्च को रॉयल चौक के पास मरहूम मेहमूद खान के निवास पर उनके चालीसवें के अवसर पर फातिहा खानी के साथ रोजेदारों के लिए सामूहिक इफ्तार का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोजेदारों एवं समाज के लोगों ने शामिल होकर मरहूम की मगफिरत के लिए दुआएं कीं। इस दौरान भाईचारे, मोहब्बत और इंसानियत की मिसाल देखने को मिली। उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर इफ्तार किया और आपसी सद्भाव का संदेश दिया।
गौरतलब है कि मरहूम मेहमूद खान पशु विभाग में ड्राइवर के पद पर कई वर्षों तक सेवाएं दे चुके थे। वे अपने मिलनसार स्वभाव और समाजसेवा के लिए जाने जाते थे तथा हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहते थे।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने मरहूम को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन और सेवाओं को याद किया तथा उनकी मगफिरत के लिए विशेष दुआएं कीं।

