नौगांव,कमल यादव। नौगांव में भक्त शिरोमणि मां कर्माबाई जयंती के अवसर पर साहू समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान शहर का माहौल भक्तिमय हो गया और जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।


नौगांव में रविवार को मां कर्माबाई जयंती के अवसर पर साहू समाज द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गल्ला मंडी स्थित मां कर्माबाई मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद बैंड-बाजों, घोड़ा और पालकी के साथ शोभायात्रा मंदिर से प्रारंभ हुई।


शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश रखकर चल रही थीं, वहीं बच्चे और युवा डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए आगे बढ़ रहे थे। शहरवासियों ने भी जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। यह शोभायात्रा मां कर्माबाई मंदिर से शुरू होकर गल्ला मंडी, ईशानगर चौराहा, कोठी चौराहा, तहसील चौराहा, बस स्टैंड और मुसाफिरखाना चौराहा होते हुए पुनः मंदिर पहुंची, जहां पूजा-अर्चना, प्रसाद वितरण और भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।


कार्यक्रम में रज्जू साहू, राजेश साहू, राहुल साहू, चिंटू, शंकर, गोकर्ण, मनोज, खेमचंद्र, मंगू, नीरज सहित साहू समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।