गुनौर ,जीतेन्द्र रजक। नगर गुनौर में नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों सहित अन्य कर्मचारियों ने वेतन न मिलने से नाराज होकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों का आरोप है कि पिछले दो माह से उन्हें वेतन नहीं मिला है, जिसके कारण उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कई बार अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी जब समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मजबूर होकर कर्मचारियों ने हड़ताल का रास्ता अपनाया।


हड़ताल के चलते नगर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए हैं और मुख्य सड़कों सहित कई मोहल्लों में गंदगी फैल गई है, जिससे आम नागरिकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


हड़ताल के समर्थन में कांग्रेस नेता भी मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को समय पर वेतन मिलना उनका अधिकार है और यदि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।


वहीं कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनका बकाया वेतन नहीं दिया जाता, तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। कर्मचारियों के इस आंदोलन से नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं