छतरपुर सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की जान गई

PeptechTime
8 मार्च 2026, 10:21 am IST
PeptechTime8 मार्च 2026, 10:21 am IST
Advertisement
छतरपुर ,संदीप यादव। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हनुमान टोरिया के पीछे रहने वाले रामदीन साहू (36) पिता हरिराम साहू सागर रोड पर फुलकी बेचने का काम करते थे। देर रात वह अपनी बाइक से घर लौट रहे थे, तभी चौबे तिराहे के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे के बाद घायल अवस्था में उन्हें तत्काल जिला अस्पताल छतरपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रविवार को जिला अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।


