Tuesday, March 10, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशटीकमगढ़मानव अधिकार आयोग की चौपाल: टीकमगढ़ कलेक्ट्रेट में पीड़ितों की गुहार, न्याय का मिला भरोसा

मानव अधिकार आयोग की चौपाल: टीकमगढ़ कलेक्ट्रेट में पीड़ितों की गुहार, न्याय का मिला भरोसा

Post Media
News Logo
PeptechTime
9 मार्च 2026, 11:31 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

टीकमगढ़,मोहशिन। मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग द्वारा आज टीकमगढ़ कलेक्ट्रेट परिसर में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें आयोग के समक्ष रखीं।


जनसुनवाई की अध्यक्षता डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने की। सुनवाई के दौरान कई मामलों पर चर्चा की गई, जिनमें कुछ प्रकरणों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए, जबकि अन्य मामलों को जांच और आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया।


इस अवसर पर डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने कहा कि आयोग का उद्देश्य आम नागरिकों के मानव अधिकारों की रक्षा करना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि जनसुनवाई में आए लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया है और जिन मामलों में तुरंत राहत संभव थी, उनमें मौके पर ही कार्रवाई के निर्देश दिए गए।


उन्होंने यह भी कहा कि आयोग प्रदेश के विभिन्न जिलों में इस तरह की जनसुनवाई आयोजित कर रहा है, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना न पड़े और उन्हें आसानी से न्याय मिल सके।


जनसुनवाई के दौरान विवेक श्रीवास्तव, मनोहर सिंह मंडलोई सहित जिला प्रशासन के कई अधिकारी, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)