Sunday, March 8, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशसतनाप्रयागराज से अस्थि विसर्जन कर लौट रहे परिवार की कार ट्रक से टकराई, 3 घायल

प्रयागराज से अस्थि विसर्जन कर लौट रहे परिवार की कार ट्रक से टकराई, 3 घायल

Post Media
News Logo
PeptechTime
8 मार्च 2026, 09:00 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

सतना,नरेंद्र । प्रयागराज से अस्थि विसर्जन कर लौट रहे एक परिवार की कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नेशनल हाईवे पार करते समय सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार में सवार 5 लोगों में से 3 लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घायलों को हाईवे एम्बुलेंस 1033 की मदद से इलाज के लिए सिविल अस्पताल अमरपाटन पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि सभी कार सवार प्रयागराज से अस्थि विसर्जन कर सागर लौट रहे थे। इसी दौरान रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 30 पर ग्राम मोहारी कटरा स्थित हाईवे ट्रीट होटल के सामने यह हादसा हो गया। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)