भोपाल,जीतेंद्र यादव। राजधानी भोपाल में 55 लाख 50 हजार रुपये की बड़ी डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में 12 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से करीब 35 लाख रुपये नगद बरामद किए हैं। वहीं वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ियां, मोबाइल और अन्य सामान भी जब्त किया गया है।


दरअसल यह घटना 8 मार्च की है, जब फरियादी दिव्यांग बरोट स्मार्ट सिटी रोड से गुजर रहे थे। इसी दौरान कार सवार बदमाशों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया और बैग में रखे 55 लाख 50 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए थे।


घटना के बाद थाना श्यामला हिल्स में मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त के निर्देशन में क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस की अलग-अलग टीमों का गठन किया गया।

लगातार जांच और तलाश के बाद पुलिस ने इस मामले में 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से करीब 35 लाख रुपये नगद बरामद किए गए हैं।


पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पहले से योजना बनाकर इस वारदात को अंजाम दिया था। फिलहाल मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है और बाकी रकम बरामद करने के प्रयास जारी हैं