Tuesday, March 10, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशइंदौर15 मार्च रविवार को मां कर्मा देवी जयंती पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा

15 मार्च रविवार को मां कर्मा देवी जयंती पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा

Post Media
News Logo
PeptechTime
9 मार्च 2026, 07:11 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

इंदौर,शुभम। श्री सकल पंच साहू वैश्य बाथली समाज सिलावटपुरा के तत्वावधान में भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी की जयंती के उपलक्ष्य में 15 मार्च रविवार को भव्य आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर शाम 4 बजे सिलावटपुरा से भव्य शोभायात्रा एवं कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल होंगे।


प्रेस वार्ता के माध्यम से कार्यक्रम की जानकारी देते हुए एडवोकेट भावना साहू ने बताया कि शोभायात्रा में घोड़ा-बग्गी, भगवानों की आकर्षक झांकियां और भजन मंडलियां शामिल होंगी, जो पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगी।


यह यात्रा सिलावटपुरा से प्रारंभ होकर बियाबानी चौराहा, मालगंज, नरसिंह बाजार चौराहा, जवाहर मार्ग, नंदलालपुरा चौराहा, संजय सेतु ब्रिज होते हुए नगर निगम चौराहा पहुंचेगी और चिमन बाग चौराहा स्थित स्काउट ग्राउंड पर समापन होगा।


आयोजन में इंदौर शहर के तैलिक साहू समाज के लगभग 28 संगठनात्मक समूह शामिल होंगे। सभी संगठनों ने एकमत होकर बड़ी संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने का निर्णय लिया है।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री Kailash Vijayvargiya तथा Vivek Bunty Sahu उपस्थित रहेंगे। समापन अवसर पर अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया जाएगा।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)