मैहर,पुष्पेंद्र कुशवाहा । मैहर जनपद पंचायत कार्यालय परिसर में गुरुवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में 80 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ है मंत्रोच्चार और ढोल-धमाकों के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए कार्यक्रम के दौरान विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी काफी उत्साहित नजर आए। उन्होंने नवदम्पत्तियों को आशीर्वाद देते हुए कहा आज मैहर के लिए खुशी का दिन है कि 80 बेटियां अपने नए घर की ओर कदम बढ़ा रही हैं। जनपद, जिला पंचायत और संगठन के हम सभी लोग आज यहां अतिथि नहीं, बल्कि बाराती बनकर आए हैं। शासन की इस योजना का उद्देश्य यही है कि हर गरीब बेटी का विवाह धूमधाम से और ससम्मान संपन्न हो।
उपहारों के साथ दी गई विदाई
विवाह के बाद शासन की ओर से निर्धारित प्रोत्साहन राशि और उपहार सामग्री भी नवविवाहित जोड़ों को प्रदान की गई। जनपद कार्यालय में सुबह 11 बजे से ही उत्सव जैसा माहौल था। पंडाल को फूलों और लाइटों से सजाया गया था और मेहमानों के लिए भोजन की विशेष व्यवस्था की गई थी।प्रशासनिक अमला रहा मौजूद सामूहिक विवाह को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए एसडीएम दिव्या पटेल और जनपद सीईओ अशोक तिवारी के नेतृत्व में पूरी टीम तैनात रही। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष आकांशा विनोद लोधी,जनपद उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, सांसद प्रतिनिधि संतोष सोनी और जिला और जनपद पंचायत के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक।प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

