छिंदवाड़ा,जीशान अंसारी। शहर में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज प्रशासन की संयुक्त टीम ने वार्ड क्रमांक 41 में बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाकर करीब 5000 वर्गफीट शासकीय जमीन से अवैध कब्जा हटाया। तहसीलदार मीना देसरिया के अनुसार मायावती संदीप पाटिल द्वारा खसरा क्रमांक 560 की शासकीय जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कर लिया गया था। उक्त भूमि पर आंगनवाड़ी भवन निर्माण की स्वीकृति पहले से ही मिल चुकी थी, लेकिन कब्जाधारियों द्वारा निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न की जा रही थी।मामले को गंभीरता से लेते हुए आज प्रशासन, नगर पालिका और अतिक्रमण निरोधक दस्ता की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और बुलडोजर की मदद से अवैध निर्माण को हटाकर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया।


कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारी, नगर पालिका का अमला और अतिक्रमण निरोधक दस्ता मौके पर मौजूद रहा।