Thursday, January 15, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशसागरबीना में तीन दिवसीय ऐरण महोत्सव का भव्य आगाज

बीना में तीन दिवसीय ऐरण महोत्सव का भव्य आगाज

Post Media
News Logo
Peptech Time
15 जनवरी 2026, 10:32 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

बीना में मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा 14 से 16 जनवरी तक तीन दिवसीय ऐरण महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के पहले दिन मप्र शासन के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बीना नदी के घाट पर गंगा आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद मंच से बुंदेली कलाकारों ने अपनी लोक संस्कृति से जुड़ी प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा वातावरण सांस्कृतिक रंग में रंग गया।


कार्यक्रम के दौरान पुरातत्व विभाग द्वारा ऐरण के गौरवशाली इतिहास की जानकारी दी गई। साथ ही आयोजित बुंदेली मेले में हजारों की संख्या में लोग अपने परिवारों के साथ पहुंचे और पारंपरिक संस्कृति, खानपान व लोक कलाओं का आनंद लिया।


कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि ऐरण में भगवान विष्णु के वराह अवतार की विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा स्थित है, जो भारत के प्राचीन इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से लोगों को रूबरू कराती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी विरासत से जोड़ने का काम करते हैं।


महोत्सव में स्कूली बच्चों ने भी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों की प्रस्तुतियां भी होंगी। पहले दिन देर रात तक चले कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायिका शहनाज अख्तर के भजनों पर दर्शक झूमते नजर आए और पूरे परिसर में भक्ति व उत्साह का माहौल बना रहा।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)