Monday, January 12, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
देशगांधी के आदर्शों से प्रभावित हुए जर्मनी के चांसलर

गांधी के आदर्शों से प्रभावित हुए जर्मनी के चांसलर

Post Media
News Logo
Peptech Time
12 जनवरी 2026, 10:54 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मेर्ज ने सोमवार को अहमदाबाद में साबरमती नदी के तट पर स्थित ऐतिहासिक गांधी आश्रम का दौरा किया। इस अवसर पर दोनों महानुभावों ने महात्मा गांधीजी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।


प्रधानमंत्री तथा जर्मनी के चांसलर ने आश्रम में गांधीजी के निवास स्थान हृदय कुंज का भी दौरा किया तथा चरखा कातने की प्रक्रिया को देखा। गांधी आश्रम की यात्रा के दौरान दोनों नेताओं ने गांधीजी के सादगीपूर्ण जीवन, आत्मनिर्भरता के संदेश तथा सत्य और अहिंसा के मूल्यों के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त किया। जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मेर्ज गांधी आश्रम के दौरे से प्रभावित हुए।


उन्होनें विजिटर्स बुक में मेसेज देते हुए कहा कि स्वतंत्रता की शक्ति और प्रत्येक व्यक्ति के मन में महात्मा गांधी का अडिग विश्वास आज भी हमें प्रेरणा देता है। यह मानवीय विरासत भारत और जर्मनी के लोगों को मित्रता के माध्यम से एक साथ जोड़ती है। आज भी दुनिया में गांधीजी के उपदेश उतने ही प्रासंगिक हैं।


गांधी आश्रम की इस यात्रा के अवसर पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत, राज्य के मुख्य सचिव एम. के. दास, साबरमती आश्रम के अध्यक्ष कार्तिकेय साराभाई, साबरमती आश्रम रीडेवलपमेंट कमिटी के अध्यक्ष आई. पी. गौतम, अहमदाबाद जिला कलेक्टर सुजीत कुमार तथा जर्मन डेलीगेशन व गांधी आश्रम से जुड़े महानुभाव उपस्थित रहे।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)