मुंबई। भारत-अमेरिका ट्रेड डील के ऐलान के बाद मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त उछाल देखने को मिली। सबसे ज्यादा तेजी अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) के शेयर में रही, जो करीब 10 प्रतिशत के अपर सर्किट के पास ट्रेड करता दिखा।
शेयर बाजार में तेजी के माहौल के बीच अदाणी ग्रीन और अदाणी एनर्जी के शेयरों में भी 7 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई। इसके अलावा, अदाणी पोर्ट्स, अदाणी पावर, अंबुजा सीमेंट्स और अदाणी टोटल के शेयर भी 4 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ गए।
अदाणी ग्रुप की कंपनियों में निवेशकों का भरोसा भारत-अमेरिका ट्रेड डील की वजह से और मजबूत हुआ है। ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने अदाणी ग्रुप को इस डील से फायदा उठाने वाले बड़े समूहों में शामिल बताया है।
जेफरीज के मुताबिक, अदाणी ग्रुप की कई कंपनियों का अमेरिका से सीधा कारोबार जुड़ा हुआ है, इसी वजह से उन्हें इस ट्रेड डील का बड़ा फायदा मिल सकता है। इसके साथ ही ऑटो पार्ट्स बनाने वाली कंपनियां, सोलर मैन्युफैक्चरर्स, केमिकल कंपनियां और टेक्सटाइल सेक्टर को भी इस समझौते से लाभ मिलने की उम्मीद है।
अमेरिका ने 'मेड इन इंडिया' उत्पादों पर लगने वाला टैरिफ घटाकर 18 प्रतिशत करने पर सहमति जताई है। इसे भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक रिश्तों को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
इस बीच जापान की क्रेडिट रेटिंग एजेंसी जेसीआरए ने अदाणी ग्रुप की तीन कंपनियों-अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड (एपीएसईजेड), अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल)-की रेटिंग शुरू की है। इन तीनों कंपनियों को 'स्टेबल' आउटलुक के साथ लंबी अवधि की विदेशी मुद्रा क्रेडिट रेटिंग दी गई है।
जापान की रेटिंग एजेंसी ने अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) को ए- (स्टेबल) रेटिंग दी है। यह एक खास उपलब्धि मानी जा रही है, क्योंकि किसी भारतीय कंपनी को अंतरराष्ट्रीय एजेंसी से देश की सॉवरेन रेटिंग से ऊपर की रेटिंग मिलना बहुत दुर्लभ है। वहीं, अदाणी ग्रीन एनर्जी और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस को बीबीबी+ (स्टेबल) रेटिंग दी गई है, जो भारत की सॉवरेन रेटिंग के बराबर है।
--आईएएनएस
भारत-अमेरिका ट्रेड डील से अदाणी ग्रुप के शेयरों में जबरदस्त उछाल, अदाणी एंटरप्राइजेज 10 प्रतिशत अपर सर्किट के करीब
00:00/03:07

Saurabh Shukla
9 अक्टूबर 2026, 02:46 am IST
Saurabh Shukla9 अक्टूबर 2026, 02:46 am IST
Latest News

रणजी ट्रॉफी: अरुणाचल प्रदेश की कप्तानी संभालेंगे नीलम ओबी

तेलंगाना में अभूतपूर्व अल नीनो की स्थिति के कारण संकट गहराने की आशंका: सीएम रेवंत रेड्डी

पायल रोहतगी ने एक्टर इमरान खान को 'बेरोजगार अभिनेता' बताया

यमन: अदन में राष्ट्रपति भवन को पांच मिसाइलों से बनाया गया निशाना

एपीएल सीजन 2: चोला चीफ्स ने शूट-ऑफ में जीत के साथ हार का सिलसिला तोड़ा; माइटी मराठा और काकतीय नाइट्स की हार

महाराष्ट्र: तुकाराम मुंढे ने मिलावटी मसालों के खिलाफ दिए सख्त नए दिशा-निर्देश

सीनियर मेंस हॉकी नेशनल्स: उत्तराखंड के खिलाफ केरल की रोमांचक जीत, ओडिशा ने छत्तीसगढ़ को 8-1 से रौंदा

नियमों का ‘उल्लंघन’ करने वाले तेल टैंकर में होर्मुज जलडमरूमध्य ईस्ट में लगी आग: ईरानी नौसेना

जम्मू-कश्मीर के गुरेज में गर्भवती महिला-शिशु की मौत, डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश




