जयपुर। राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र जारी है, जिसमें बुधवार को भी राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा जारी रहेगी। विधानसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे प्रश्नकाल से शुरू होगी, जिसमें विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर सवाल-जवाब किए जाएंगे।
प्रश्नकाल के दौरान तकनीकी शिक्षा, उच्च शिक्षा, आयुष, उद्योग एवं वाणिज्य, खेल और युवा मामले जैसे महत्वपूर्ण विभागों से जुड़े सवाल सदन में उठेंगे। विपक्ष सरकार से योजनाओं और नीतियों को लेकर जवाब मांगेगा, जबकि सरकार अपनी उपलब्धियों और आगे की रणनीति पेश करेगी।
प्रश्नकाल में तारांकित प्रश्नों की सूची में 21 प्रश्न और अतारांकित प्रश्नों की सूची में 22 प्रश्न शामिल हैं। उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा से जुड़े विभागों, जैसे उद्योग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, जल संसाधन, जनजाति क्षेत्रीय विकास, राजस्व, नगरीय विकास और ऊर्जा विभाग से संबंधित सवालों पर चर्चा होगी। इन विभागों से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और कार्यों को लेकर विधानसभा में सवाल उठाए जाएंगे।
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा आपदा प्रबंधन सहायता व नागरिक सुरक्षा विभाग की 6 अधिसूचनाएं रखेंगे। इसके अलावा, सदन में कुछ महत्वपूर्ण अधिसूचनाएं भी रखी जाएंगी। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी वित्तीय विभाग से संबंधित 27 अधिसूचनाएं पेश करेंगी, वहीं, डॉ. प्रेमचंद बैरवा परिवहन विभाग की एक अधिसूचना प्रस्तुत करेंगे।
इसके साथ ही, आपदा प्रबंधन सहायता और नागरिक सुरक्षा विभाग की छह अधिसूचनाएं गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म सदन में रखेंगे। गृह विभाग से सात अधिसूचनाएं भी पेश की जाएंगी।
सदन में वार्षिक प्रतिवेदन भी रखे जाएंगे। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी राजस्थान जन आधार प्राधिकरण का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगी, जबकि मंत्री सुमित गोदारा राजस्थान राज्य अल्पसंख्यक आयोग की वार्षिक रिपोर्ट सदन में पेश करेंगे।
राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस का सिलसिला कल एक दिन और बढ़ा दिया गया था, जिसे जारी रखा जाएगा। राज्य सरकार की ओर से राज्यपाल अभिभाषण पर गुरुवार को जवाब दिया जाएगा। यह बजट सत्र राज्य सरकार की नीतियों और योजनाओं पर गहरी चर्चा का अवसर प्रदान करेगा।
राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के दौरान कांग्रेस विधायक आक्रामक रुख अपनाएंगे। भाजपा विधायक कांग्रेस शासनकाल के कथित घोटालों को लेकर पलटवार करेंगे। राजनीतिक टकराव के चलते सदन में हंगामे की संभावना जताई जा रही है।
राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र, राज्यपाल अभिभाषण पर हो सकती है बहस
00:00/02:59

Saurabh Shukla
7 अक्टूबर 2026, 07:17 pm IST
Saurabh Shukla7 अक्टूबर 2026, 07:17 pm IST
Latest News

रणजी ट्रॉफी: अरुणाचल प्रदेश की कप्तानी संभालेंगे नीलम ओबी

तेलंगाना में अभूतपूर्व अल नीनो की स्थिति के कारण संकट गहराने की आशंका: सीएम रेवंत रेड्डी

पायल रोहतगी ने एक्टर इमरान खान को 'बेरोजगार अभिनेता' बताया

यमन: अदन में राष्ट्रपति भवन को पांच मिसाइलों से बनाया गया निशाना

एपीएल सीजन 2: चोला चीफ्स ने शूट-ऑफ में जीत के साथ हार का सिलसिला तोड़ा; माइटी मराठा और काकतीय नाइट्स की हार

महाराष्ट्र: तुकाराम मुंढे ने मिलावटी मसालों के खिलाफ दिए सख्त नए दिशा-निर्देश

सीनियर मेंस हॉकी नेशनल्स: उत्तराखंड के खिलाफ केरल की रोमांचक जीत, ओडिशा ने छत्तीसगढ़ को 8-1 से रौंदा

नियमों का ‘उल्लंघन’ करने वाले तेल टैंकर में होर्मुज जलडमरूमध्य ईस्ट में लगी आग: ईरानी नौसेना

जम्मू-कश्मीर के गुरेज में गर्भवती महिला-शिशु की मौत, डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश




