वडोदरा,। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) राज्य क्रिकेट संघों को स्टेडियम के विकास के लिए सब्सिडी प्रदान करता है। इसी क्रम में बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के लिए लंबित पड़ी बीसीए स्टेडियम की सब्सिडी को मंजूरी मिल गई है। अब यह पूरी राशि बीसीए को प्राप्त होगी। हाल ही में बीसीए की 85वीं वार्षिक आम सभा (AGM) आयोजित हुई थी, जिसमें सदस्यों ने सभी प्रस्तावों को बहुमत से मंजूरी दी। नियमों के तहत बीसीए ने आवश्यक दस्तावेज बीसीसीआई को सौंप दिए थे। बीसीए के अनुसार, बीसीसीआई ने बीसीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास हेतु लंबित सब्सिडी राशि ₹49,61,59,912 + जीएसटी स्वीकृति दे दी है। बीसीए का कहना है कि यह राशि स्टेडियम के संचालन, सुविधाओं के आधुनिकीकरण और भविष्य की योजनाओं को और मजबूत करेगी। बीसीए अध्यक्ष प्रणव अमीन ने कहा, “यह रिम्बर्समेंट हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है। आगामी अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच की तैयारियों के बीच हमारी प्राथमिकता एक आधुनिक, सुगम और खिलाड़ियों तथा दर्शकों को उत्कृष्ट अनुभव देने वाला स्टेडियम विकसित करना है।”
बीसीए स्टेडियम के लिए 49.61 करोड़ रुपये की सब्सिडी मंजूर
00:00/01:36

Anubhav Mishra
30 जून 2026, 12:40 pm IST
Anubhav Mishra30 जून 2026, 12:40 pm IST
Latest News

छिंगताओ में पहला एशिया-प्रशांत भू-विज्ञान एवं सुदूर संवेदन सम्मेलन शुरू

11 साल से गायब पंचायत सचिव पर गिरी गाज:छतरपुर जिला पंचायत CEO ने की बड़ी कार्रवाई; प्रियंका तिवारी को नौकरी से किया बर्खास्त

केरल: छोटे मछुआरों ने खराब मौसम के दौरान आय नुकसान पर मुआवजे और सामाजिक सुरक्षा की मांग की

पाकिस्तान: केपी में इमरजेंसी के बाद भी पीएम शहबाज की दिक्कतें बरकरार, अब पुलिस जवानों ने खड़े किए हाथ!

सस्ते में सोना और चांदी खरीदने का मौका; कीमतें करीब 1,400 रुपए तक घटीं

हांगकांग सिक्सेस 2026: बांग्लादेश की 7 सदस्यीय टीम घोषित, अबू हैदर संभालेंगे कमान

काफिला रुकवाकर स्कूल पहुंचे सीएम:बच्चों के साथ मॉर्निंग असेंबली में की प्रार्थना; पूछा- कैसी चल रही पढ़ाई?

मंगोलिया के ऑयल रिफाइनरी प्रोजेक्ट में भारत ने की मदद, राष्ट्रपति खुरेलसुख ने पीएम मोदी का जताया आभार

चीन की 32 देशों में संयुक्त रूप से 38 लुबान कार्यशालाओं की स्थापना


