logo

ख़ास ख़बर
खेल समाचारक्रिकेटभारत ए बनाम साउथ अफ्रीका: चौथे दिन ऋषभ पंत पर रहेंगी निगाहें, भारत जीत के करीब

ADVERTISEMENT

भारत ए बनाम साउथ अफ्रीका: चौथे दिन ऋषभ पंत पर रहेंगी निगाहें, भारत जीत के करीब

Post Media

news

News Logo
Unknown Author
1 नवंबर 2025, 02:10 pm IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/X
Copy Link

Advertisement

भारत ए और दक्षिण अफ्रीका ए के बीच चल रहा चार दिवसीय मैच रोमांचक दौर में पहुंच गया है। रविवार को मैच का चौथा दिन है, और ऋषभ पंत के सहारे भारतीय टीम जीत की तरफ बढ़ेगी।



शनिवार को तीसरे दिन के खेल की समाप्ति के समय कप्तान ऋषभ पंत 81 गेंद पर 2 छक्के और 8 चौकों की मदद से 64 रन बनाकर खेल रहे थे। उनके साथ आयुष बडोनी शून्य पर नाबाद हैं। रविवार को भारतीय टीम को जीत के लिए 156 रन की जरूरत है। टीम के पास 6 विकेट हैं।


पंत इंजरी से रिकवर करने के बाद इंडिया ए और दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ खेले जा रहे मैच से क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं।


चौथी पारी में भारतीय टीम को जीत के लिए 275 रन का लक्ष्य मिला है।


मैच पर नजर डालें तो बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सिलेंस ग्राउंड 1 में खेले जा रहे मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहली पारी में जॉर्डन हर्मन के 71, जुबेर हमजा के 66, और रूबिन हर्मन के 54 रन की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने 309 रन बनाए थे।


भारतीय टीम के लिए तुनष कोटियान ने 4, गुरुनूर बराड़ और मानव बराड़ ने 2-2, और खलील अहमद और अंशुल कंबोज ने 1-1 विकेट लिए।


भारतीय टीम पहली पारी में 234 पर ऑल आउट होकर दक्षिण अफ्रीका से 75 रन से पिछड़ गई थी। भारत के लिए आयुष म्हात्रे ने सर्वाधिक 65 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका के लिए प्रेनेलन सुब्रायेन ने 5, लुथो सिंपाला ने 2, और त्शेपो मोरेकी, ओकुहले सेले, और तियान वैन वुरेन ने 1-1 विकेट लिए।


भारतीय गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका को दूसरी पारी में 199 रन पर समेट दिया था। तुनष कोटियान ने दूसरी पारी में भी 4 विकेट लिए। अंशुल कंबोज को 3, गुरुनूर बराड़ ने 2 और मानव सुथर ने 1 विकेट लिए।


Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)